तरबगंज: गौहानी में अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक पर सवार अधेड़ उम्र के दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
गौहानी निवासी दो व्यक्ति शनिवार को 10 बजे बाइक से सवार होकर नवाबगंज के लिए निकले थे,तभी गांव के पास ही सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें दोनोंअधेड़ चोटिल हो गए।एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया जहां पर सोमदत्त के पैर में फैक्चर होने की वजह से जिला अस्पताल गोंडा के लिए रेफर कर दिया गया।कोई दूसरे सावर का इलाज सीएससी पर किया गया।