तरबगंज: नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भाग ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने सेझिया से किया गिरफ्तार
तरबगंज पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुलाकर भाग ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भाग ले जाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था। और आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को सेझिया से गिरफ्तार कर थाने लायी।