गुना नगर: चिरौली गांव में पंचायत सचिव के घर करोड़ की डकैती: 1 किलो सोना, 6 किलो चांदी, 10 लाख नगदी लूटी, पुलिस में हड़कंप
गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के चिरौली गांव में पंचायत सचिव पवन मीना के घर देर रात बड़ी डकैती हुई। अज्ञात बदमाश परिवार के कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर करीब 1 किलो सोना, 6 किलो चांदी, 10 लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। सूचना पर SDOP विवेक अष्ठाना सहित पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपियों की तलाश जारी