होशंगाबाद नगर: विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री ने की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक की सराहना
मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा का विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने सराहना करने का वीडियो शुक्रवार सुबह 11 बजे सामने आया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधान सभा में कहा हमारे द्वारा दिए गए उद्बोधन पर आपके द्वारा की गई सराहना के लिए आपका सादर धन्यवाद।