देहरादून: विधानसभा में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में टाटा टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के साथ हुआ एमओयू
प्रदेश के 13 संस्थानों का उच्चीकरण टाटा टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जाना है, जिसके लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों द्वारा टाटा टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये।