बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर रोड पर बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, बड़ा हादसा टला
Barh, Patna | Jul 5, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर रोड पर रविवार शाम करीब 6 बजे बालू से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सबनीमा से गंगा का बालू बोरी में भरकर बाजिदपुर गाँव जा रहा था।