शिवपुरी नगर: पड़ोसियों का 'पावर प्ले': चप्पलें चलीं, डंडे लहराए; शिवपुरी के फिजिकल क्षेत्र का वीडियो चर्चा में
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत सईसपुरा स्थित मीट मार्केट में बीती शाम पड़ोसियों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं एक-दूसरे पर चप्पलों से हमला करती और लोग लाठियां लहराते नजर आ रहे हैं।