आज दिनांक 30.8.26 को अहले सुबह कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसठवा घाट के पास ट्रक चालक श्री राजेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय बालेश्वर सिंह ग्राम लोहाटी थाना कटेया जिला गोपालगंज, जो अपना ट्रक बालू लाने के लिए संदेश की तरफ जा रहे थे तथा जाम 65 वा घाट के पास रुके हुए थे तो उसी समय एक काला रंग के पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति जिसका नाम राहुल कुमार पिता प्रमेंद्र उर्फ प्रमोद प्रसाद ग्राम राजापुर थाना बबुरा जिला भोजपुर है, के द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर 1800 रुपए लूट लिया गया ठीक उसी समय कोईलवर थाना की गस्ती गाड़ी पहुंच गई तथा चालक के चिल्लाने पर गस्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा अपराधी राहुल कुमार को पकड़ लिया गया। तलाशी के क्रम में उक्त अपराधी के पास से वादी का लूटा हुआ 1800 रुपए सहित कुल 3300 रुपया, आधार कार्ड, एक काला रंग का पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक मेटल का बना नकली पिस्तौल एवं एक वन प्लस एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया है तथा इस संबंध में कोईलवर थाना कांड संख्या 187/26 दिनांक 30.8.26 धारा 309(4) BNS का अंकित किया गया है।
गिरफ्तार अपराधी राहुल कुमार पिता प्रमोद प्रसाद ग्राम राजापुर थाना बबुरा का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। यह पूर्व में कोईलवर थाना कांड संख्या 179/16 जो हत्या से संबंधित है एवं कोईलवर थाना कांड संख्या 167/19 जो रंगदारी से संबंधित है में भी आरोप पत्रित है।
Arrah, Bhojpur | Aug 30, 2026