राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल भवन, आरा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, जिला पदाधिकारी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, योग कार्यक्रम में लिया भाग
हॉकी के महान खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में खेल भवन, कतीरा, आरा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।
Arrah, Bhojpur | Aug 30, 2026