खैरलांजी: ग्राम भंडार बोड़ी पीपरटोला में कुएं में मिला भालू का शव, पोस्टमार्टम के बाद वन एवं राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में किया
बालाघाट जिले की खैरलांजी तहसील अंतर्गत ग्राम भंडारबोड़ी-पीपरटोला में शनिवार को एक भालू का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। जन संपर्क कार्यालय से शनिवार देर रात 10 30 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भंडारबोड़ी-पीपरटोला निवासी कमला बाई, पति जिया लाल (गोंड) की जंगल से लगी भूमि, खसरा क्रमांक 53/1 स्थित कुएं में भालू मृत अवस्था में पाया गया। सूचना