कैराना: SP व ADM ने नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज से यमुना ब्रिज तक कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
Kairana, Shamli | Jul 22, 2024 सोमवार को एसपी रामसेवक गौतम व एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कैराना नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज से यमुना ब्रिज तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं के पुख़्ता इंतजाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, ब्रिज पर लगे चिकित्सा शिविर में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता को भी देखा गया। इस दौरान एसडीएम स्वप्निल यादव आदि भी रहे।