कैराना: रामड़ा गांव में घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 22, 2024 गांव रामड़ा निवासी नाजिम ने मुकदमा दर्ज कराया कि एक दिन पूर्व वह, कादिर एवं मुशर्रफ घर पर बैठे थे। तभी गांव के कासिम, अनीस, जुल्फकार व अकरम उसके घर के अंदर घुस आए। आरोपियों ने लाठी—डंडों से मारपीट की, जिसमें वह तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी गाली—गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।