स्वास्थ विभाग पैथलॉजी लेब पर आखिर क्यों हैं मेहरबान,,,मुरैना, जौरा, कैलारस,,,,,,,, मरीजों के जीवन से कर रहे खिलवाड़,, बिना डिग्री धारी कर रहे जांच,,,,,,,,,,,,जौरा की पैथोलॉजी लैब की जांच रिपोर्टों में भारी अंतर, एक ही मरीज के प्लेटलेट्स कहीं 25 हजार तो कहीं 1.87 लाख!,मुरैना सहित कई जगह यही हालत है लेकिन ,,,
एक ही मरीज की CBC रिपोर्टों में चौंकाने वाला अंतर, मरीज और परिजन परेशान; जांच की विश्वसनीयता पर उठे सवाल, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर भी सवाल
जौरा। नगर की अलग-अलग पैथोलॉजी लैब में एक ही मरीज की CBC जांच रिपोर्टों में भारी अंतर सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि एक ही मरीज के प्लेटलेट्स की संख्या अलग-अलग लैब में कहीं 25 हजार तो कहीं 1 लाख 87 हजार बताई गई। रिपोर्टों में इतने बड़े अंतर ने पैथोलॉजी जांच की गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मरीज घनश्याम शर्मा के अनुसार, उन्होंने 12 और 13 नवंबर को जौरा नगर की अलग-अलग पैथोलॉजी लैब में CBC जांच कराई थी। जांच रिपोर्टों में प्लेटलेट्स की संख्या में काफी अंतर सामने आया।
मरीज द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्टों के मुताबिक, 12 नवंबर को शर्मा पैथोलॉजी में प्लेटलेट्स की संख्या 34 हजार बताई गई। इसके बाद 13 नवंबर को सिकरवार पैथोलॉजी की रिपोर्ट में प्लेटलेट्स 1 लाख 87 हजार दर्शाए गए। वहीं, इसी दिन लखन पैथोलॉजी की रिपोर्ट में प्लेटलेट्स की संख्या महज 25 हजार बताई गई। संदेह होने पर शर्मा पैथोलॉजी में दोबारा जांच कराई गई, जिसमें प्लेटलेट्स 47 हजार निकले।
एक ही मरीज, लेकिन रिपोर्टों में जमीन-आसमान का अंतर
एक ही मरीज की जांच रिपोर्टों में 25 हजार से लेकर 1 लाख 87 हजार तक का अंतर सामने आने से मरीज और परिजन असमंजस में हैं। प्लेटलेट्स की संख्या कम आने पर मरीज के उपचार और चिकित्सकीय निर्णय प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट का सटीक और विश्वसनीय होना बेहद जरूरी है।
इस मामले ने नगर में संचालित पैथोलॉजी लैब की जांच प्रक्रिया, मशीनों के रखरखाव, सैंपल की गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, केवल इन रिपोर्टों के आधार पर किसी लैब को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। पूरे मामले की वास्तविकता जानने के लिए विशेषज्ञों से रिपोर्टों और जांच प्रक्रिया की पड़ताल कराना जरूरी है।
अब स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का इंतजार
मरीज और परिजनों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक ही मरीज की प्लेटलेट्स रिपोर्ट में इतना बड़ा अंतर कैसे आया? क्या स्वास्थ्य विभाग नगर की पैथोलॉजी लैब की जांच प्रक्रिया और गुणवत्ता की जांच कराएगा? अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, ताकि मरीजों को सही और भरोसेमंद जांच रिपोर्ट मिल सके।
Morena, Morena | Nov 14, 2026