नगड़ी: जगन्नाथपुर में एक व्यक्ति पर चढ़ाया चार पहिया वाहन, पुलिस जांच में जुटी
Nagri, Ranchi | May 21, 2026 जगन्नाथपुर इलाके में एक व्यक्ति पर चार पहिया वाहन चढ़ाने का मामला सामने आया है, इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। गुरुवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की बताई जा रही है। भीषण गर्मी के कारण पीड़ित अपने घर के पास मैदान में सो रहा था, तभी आरोपियों ने वाहन से उसे कुचल दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।