थाना फखरपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के पास से एक ई-रिक्शा व चार बैटरी पुलिस ने बरामद किए हैं। फखरपुर पुलिस ने धारा 379/411 के तहत मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया है।