मेथोरा गांव में चोरों ने घर में सेंध लगाकर नगदी सहित सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग सो रहे थे, तभी अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे से सेंध लगाकर ₹10 हजार व सोना चांदी सहित सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी है।