कैसरगंज: खालिदपुर गांव निवासी मासूम बच्ची आग तपते समय झुलसी हालत गंभीर इलाज जारी
फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खालिदपुर गांव निवासी मासूम बच्ची संध्या घर के बाहर आग ताप रही थी। इस दौरान आग की चपेट में आ गई जिससे व गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई। परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं घायल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में इलाज जारी है ।