हमीरपुर जिले के मौदहा ब्लाक के गांव गुढ़ा में मोहित द्विवेदी की बारात सजी धजी पच्चीस बैलगाड़ियों में दो सौ बाराती ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक धुन के साथ पहुंची। यहां परंपरागत रीति रिवाजों के बीच मोहित द्विवेदी ने मोहिनी के साथ सात फेरे ले कर वैवाहिक जीवन की शुरूआत की ।यह जानकारी शुक्रवार को बारह बजे मिली।