मेदिनीनगर (डालटनगंज): पीडीजे श्रीराम शर्मा ने एलएडीसी व्यवस्था की समीक्षा की, कहा- कोई भी जरूरतमंद विधिक सहायता से वंचित न रहे
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एलएडीसी (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) की एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एलएडीसी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाना है।