भदेसर: ऑपरेशन त्रिनेत्र में भदेसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने पीछा कर तस्करों की कार से 43 किलो डोडाचूरा बरामद किया
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार दोपहर 1 बजे बताया कि भदेसर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 43 किलो 280 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर कार चालक भाग निकला, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त