बीरपुर: खरमौली वार्ड 9 में ‘मिशन नारी पैड बैंक’ का शुभारंभ, रुकमणी बनीं सेंटर इंचार्ज
वीरपुर प्रखंड अंतर्गत गेनहरपुर पंचायत के खरमौली वार्ड संख्या 9 में रविवार को दोपहर करीब बारह बजे ‘मिशन नारी पैड बैंक’ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को निःशुल्क सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना तथा उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम के दौरान रुकमणी कुमारी को सेंटर इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई।