संडीला: बाइक ऑटो से टकराने के बाद पैदल जा रहे किसान से हुई टक्कर, इलाज के दौरान किसान की हुई मौत
Sandila, Hardoi | Jun 20, 2026 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। कटरा गांव निवासी देवी दयाल 60 वर्ष शुक्रवार शाम गांव के बाहर कूड़ा डालने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बेनीगंज-कोथावां मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने पहले एक ऑटो में टक्कर मार दी।