दो महीने के इंतजार के बाद हिमाचल के जलाशयों में लौटी मछलियों की बहार, एक सप्ताह में 110 मीट्रिक टन से अधिक पकड़; पिछले साल के मुकाबले 46.67% उछाल
हिमाचल प्रदेश में दो माह के मौसमी मत्स्य आखेट प्रतिबंध के बाद जलाशयों में मछलियों की उपलब्धता ने उम्मीद जगाई है। 15 अगस्त को प्रतिबंध हटने के बाद महज एक सप्ताह में प्रदेश के पांच प्रमुख जलाशयों से 110 मीट्रिक टन से अधिक मछली की पकड़ दर्ज की गई।
संवाददाता शुभम ठाकुर बिलासपुर
Rakkar, Kangra | Aug 26, 2026