सरगांव: सरगांव में 66.52 लाख की लागत से नया थाना भवन बनाया, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
सरगांव के नए थाना भवन का 25 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम मदकूद्वीप में लोकार्पण किया। 66.52 लाख रुपये लागत वाले इस भवन में पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। महिला-पुरुष हवालात, अलग-अलग ऑफिस कक्ष, महिला हेल्पलाइन और अन्य इकाइयों को समर्पित कमरे शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोकार्पण के बाद प्रथम रोजनामचा भी दर्ज किया।