कटनी नगर: साइबर ठगी: शादी कार्ड लिंक पर क्लिक करते ही फल व्यवसायी के खाते से उड़े ₹2.27 लाख, नई बस्ती का मामला
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती सावरकर वार्ड निवासी फल व्यवसायी को सॉइबर ठगों ने एपीके फाइल से एक शादी कार्ड भेजा फल व्यवसायी राजू गुप्ता ने जैसे ही फाइल पर क्लिक किया उनके खाते से कुछ मिनटों में 2 लाख 27 हजार रुपये पार हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने की है। इस संबंध में एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने आज गुरुवार दोपहर 12 बजे मामले की जानकारी दी।