प्रतापगढ़: रेडीगारापुर गांव की विवाहिता को पति ने मारपीट कर भगाया, दी गई तहरीर
रेडीगारापुर गांव की रहने वाली सरिता पत्नी संदीप का आरोप है कि पति उसे मारपीट का घर से भगा दिया। दोपहर करीब 12 पति ने जमकर मारा पीटा और मासूम बच्चों के साथ घर से भगा दिया। विवाहित ससुराल से अपने मायके पहुंची। मायके से अपनी मां के साथ सोमवार की शाम करीब 6 बजे थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की माग की है। पुलिस मामले की छानबीन में डटी हुई है।