रामगंजमण्डी: चेचट में ₹13 लाख 73,000 की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई, चार तस्कर गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लाख 73 हजार रुपये कीमत की हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त दो कारों को जब्त किया है। वही पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के मामले में चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। शराब को मध्य प्रदेश के रास्ते गुजरात ले जाया जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे