मालखरौदा: मालखरौदा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार जांच पर सवाल, जांच टीम गांव नहीं पहुंची
सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद की ग्राम पंचायत घोघरी में 15वें वित्त और मूलभूत मद से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच को लेकर आरोपों का तांता लगा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जांच सिर्फ मवेशी और आम बाजार की नीलामी तक सीमित है और जांच टीम अभी तक गांव तक नहीं पहुंची।