राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत के दर्जन भर सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी देकर खलबली मचा दी है। सोमवार शाम चार बजे तक इस बात को लेकर विशेष चर्चा होती रही। सभासदों का आरोप है कि विकास कार्यो में चल रही मनमानी के विरुद्ध कुछ महीने पूर्व उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत कर जांच की मांग की थी लेकिन सब कुछ दब कर रह गया।