मढ़ौरा: भटौरा में अनियंत्रित बोलेरो ने युवती को मारी टक्कर, मारपीट भी की
तरैया थानाक्षेत्र के भटौरा में अनियंत्रित बोलेरो ने एक 20 वर्षीय युवती को ठोकर मार दिया जिससे युवती को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक ने ईलाज किया और खतरे से बाहर बताया । बुधवार की दोपहर एक बजे चिकित्सक डाक्टर विरेश कुमार ने बताया कि स्टेट हाइवे पर भटौरा में हुई सड़क दुर्घटना में अभय सिंह की पुत्री छोटी कुमारी घायल हुई है।