एनएच-28 पर सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे बस्ती से गोरखपुर जा रही डीसीएम UP41CT1268 अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। हादसे में चालक मोहम्मद इरशाद निवासी बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।