देवरी: देवरी में जुआ-सट्टा, ब्राउन शुगर, अवैध शराब और गांजे की बिक्री पर कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने SP को पत्र लिखा
Deori, Sagar | Nov 26, 2024 पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने मंगलवार को सागर एसपी विकास साहवाल को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत कराया है कि देवरी विधानसभा क्षेत्र में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा लगातार क्षेत्र के सौहार्द पूर्ण वातावरण को दूषित करने का काम किया जा रहा है। क्षेत्र मेंजुआ सट्टा,ब्राउन शुगर,अवैध गांजा शराब का परिवहन व बिक्री की जा रही है, जिन पर रोक लगे।