देवरी: ग्राम बीना में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख
Deori, Sagar | Nov 24, 2024 देवरी से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम बीना के पास अभ्यारण लगे क्षेत्र में खेत में बने गुड्डू यादव के एक कच्चे घर में शाम करीब 4 बजे अचानक आग लग गई, आग लगने से धान ,सोयाबीन एवं गृहस्थी का सामान सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग से लाखों रुपए की क्षति होने की आशंका जताई है। गुड्डू यादव ने बताया कि उनके खेत में कच्चा घर टपरिया बनी हुई थी ।