चित्तौड़गढ़: अंतरिम जमानत पर छूटा कपासन का मादक पदार्थ तस्कर गोवर्धन जाट फरार, बीमारी का बहाना बनाकर हाई कोर्ट से ली थी जमानत
NDPS के मामले में बंदी हाई कोर्ट जोधपुर से अंतरिम जमानत मिलने के बाद बिचाराधीन बंदी निर्धारित अवधि के बाद भी जिला जेल नहीं पहुंचा. ऐसे में उसके खिलाफ रिपोर्ट वाली पुलिस थाना पर रिपोर्ट दी गई. पुलिस में बताया कि कपासन निवासी गोवर्धन जाट ने बीमारी का बहाना बनाकर 18 मार्च से 6 अप्रैल तक अंतिम जमानत ली थी.