पचरुखी: बैसाखी मोड़ पर मैजिक वैन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
बैसाखी मोड़ के समीप शनिवार की संध्या सात बजे मैजिक वैन की ठोकर से एक साइकल सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज निवासी राजा अली हरदिया मोड़ की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही मैजिक वैन ने ठोकर मार दी।