भीलवाड़ा: घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत के कारण जिला अस्पताल में उपचार के दौरान प्रौढ़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जिले के पारोली गांव में एक प्रौढ़ की अचानक तबीयत बिगड़ने और उसके बाद उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ने का दुखद समाचार सामने आया है। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर परिजनों की चीत्कारों से गूंज उठा, जिससे वहां एक बारगी अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बन गई।फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।