कालपी: कालपी तहसील क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन चले अभियान में अवैध खनन व ओवरलोडिंग के तहत 19 वाहन हुए सीज
Kalpi, Jalaun | Jun 14, 2026 जिला प्रशासन के निर्देश पर ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार भोर सुबह करीब 4 बजे 15 ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। इससे पहले 4 वाहन भी पकड़े गए थे। जोल्हूपुर, यमुना पुल कालपी और कदौरा क्षेत्र में 24 घंटे चेकिंग अभियान जारी है।