बहराइच: रंजीतपुर इलाके में मामूली विवाद पर युवक को विपक्षी ने जमकर पीटा,पीड़ित ने थाने में की शिकायत
जिले के रंजीतपुर के पास मामूली विवाद पर विपक्षी ने युवक को जमकर पीटा। युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। पीड़ित द्वारा बताया गया कि वह टेंपो से जा रहा था। और पुराने विवाद को लेकर विपक्षी ने टेम्पू को पलट दिया और उसकी जमकर मारा पीटा। जाच जारी है।