कहरा: सहरसा उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी एवं छह शराबी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी
Kahara, Saharsa | Jan 12, 2024 यह उत्पाद थाना है,जहां गिरफ्तार शराब कारोबारी एवं शराबी को कोर्ट भेजा जा रहा है। कोर्ट में पेश कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। इसी कड़ी में उत्पाद पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब के साथ 1 कारोबारी एवं 6 शराबी को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।