कहरा: बनगाँव दुर्गा स्थान से जल निकासी के लिए नाला निर्माण का विधायक के द्वारा किया गया उद्घाटन, स्थानीय लोग रहे उपस्थित
Kahara, Saharsa | Jan 12, 2024 जल निकासी के लिए बनगांव में नाला निर्माण कराया गया। ऐसे में लोगों को जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि नाला निर्माण नहीं रहने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। नल नहीं रहने से जल जमाव की समस्या उत्पन्न होती थी। अब जल जमाव से लोगों को मुक्ति मिलेगा।