कहरा: जिला परिषद में राजद का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित, मंत्री,एमएलसी, विधायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुये शामिल
Kahara, Saharsa | Jan 12, 2024 जिला परिषद परिसर में आज जिला राजद का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित हुआ।जिलाध्यक्ष मो. ताहिर के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव, एमएलसी अजय कुमार सिंह,विधायक अनिरुद्ध यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।इस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी के नेता व कार्यकर्ता को आगामी लोकसभा के लिए तैयार करना है।