राजपुर: तेज रफ्तार का कहर! नेशनल हाईवे पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक हुआ घायल
बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे एक बार फिर हादसे की वजह बन गया। हरितिमा के पास बाइक से अपने घर लौट रहा एक युवक अचानक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की तत्परता और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया, जहा