कानपुर: तपेश्वरी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी पूर्वी ने किया निरीक्षण, दी जानकारी
तपेश्वरी मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर डीसीपी पूर्वी ने शनिवार 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका पूरा ध्यान दिया गया है। शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए दिशा निर्देश दिए गए हैं। पहले से भी ज्यादा अच्छी व्यवस्था पुलिस द्वारा दी जाएगी।