गायघाट: गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच महीने की पुत्री को लेकर लापता हुई एक महिला, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से मायके आई एक महिला पांच महीने की पुत्री को लेकर गायब हो गई। इस मामले को लेकर महीला की मां ने बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा गांव के एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाई है। और शुक्रवार को थाने में उसके विरुद्ध शिकायत की है। गायब हुईं महिला की मां ने बताया की उनकी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व हो चुकी है।