बोध गया: बोधगया में विदेशी महिला पर्यटक का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bodh Gaya, Gaya | Apr 21, 2026 बोधगया में एक विदेशी महिला पर्यटक का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया से आए पर्यटकों के एक समूह के साथ आई महिला 80 फीट बुद्ध प्रतिमा मंदिर दर्शन करने पहुंची थी।इसी दौरान मंदिर परिसर के पास महिला ने डांस किया, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।