महागामा: सीबीआई ने पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में ₹77 हजार रिश्वत लेते एसबीआई के शाखा प्रबंधक को किया गिरफ्तार
गोड्डा जिला अंतर्गत बोआरीजोर प्रखंड के डुमरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार की देर शाम केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीबीआई की टीम देर शाम बैंक पहुंची और शाखा को अंदर से बंद कर जांच शुरू की।