औरैया: तिलक नगर स्थित पुरानी नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में भरत मिलन व अनुसुइया उपदेश का हुआ मंचन
शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान में रविवार देर रात्रि रामलीला का आयोजन प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद भरत मिलाप एवं अनुसुइया उपदेश का मंचन कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया। आए हुए कलाकारों द्वारा अपनी सुंदर प्रस्तुतियां पेश की गई। यह कार्यक्रम सोमवार की सुबह 4 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम आयोजकों ने लोगों से अपील की ।