कहरा: बनगांव थाना क्षेत्र की ढोली नहर में गिरा बाइक चालक, हुआ जख्मी; सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Dec 11, 2024 अत्यधिक कुहासा होने के कारण बनगांव थाना क्षेत्र के ढोली नहर फाटक पुल में एक बाइक चालक नीचे जा गिरा और जख्मी हो गया। हालांकि नहर में पानी नहीं रहने के कारण बाइक चालक की जान बच गई। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी बाइक चालक को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जख्मी बाइक चालक बलवाहाट थाना क्षेत्र के हरियो का रहने वाला बताया जा रहा है।