जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
आज दिनांक 21.07.2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।
#UPPolice
12 views | Hamirpur, Himachal Pradesh | Jul 21, 2026