पटियाली: अलग-अलग गांवों से पटियाली पुलिस ने 5 लोगों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार, SDM न्यायालय में किया पेश
पटियाली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से 5 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोतवाली एसएचओ गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जगमोहन शुक्ला एवं उपनिरीक्षक पवन कुमार ने ग्राम नगला मुंशी से तालेवर, ग्राम प्यारमपुर से राजू ग्राम बिधौनी से मुन्नलाल व शैलेश पुत्र एवं ग्राम नगला खगू से रामवीर को गिरफ्तार किया है।